भाषा तथा साहित्य

1. भाषा – गढ़ राज्य की भाषा गढ़वाली रही.2. अभिलेखों की भाषा – गढ़ राज्य में अभिलेखों की भाषा संस्कृत मिश्रित गढ़वाली मिलती हैं – चांदपुर गढ़ शिलालेख संस्कृत भाषा का पंवारकालीन सर्वाधिक प्राचीन शिलालेख हैं।- पंवारकालीन गढ़वाली भाषा में उपलब्ध अभिलेखो में पंवार वंश का प्राचीनतम लेख जगतपाल का देवप्रयाग दान पात्र हैं।3. साहित्य – पंवारकालीन साहित्य में संस्कृत भाषा में सर्वाधिक रचना हुई.- इसका सर्वप्रथम परिचय हमें प्रतापी शासक महाराजा मान शाह के काल में मिलता है। इससे पूर्व संस्कृत में रचनाएं अवश्य हुई होगी, परंतु वे विलुप्त हो चुकी हैं।मानशाह के आश्रित भरत कवि रचित मानोदय काव्य पंवारकाल का अब तक का प्राप्त प्राचीनतम ऐतिहासिक काव्य हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *