गोपेश्वर त्रिशूल लेख|Major Inscription of Uttarakhand in Hindi
परिचय
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित गोपीनाथ मंदिर का लौह त्रिशूल धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्त्विक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। इसे गोपेश्वर त्रिशूल अथवा शक्ति स्तंभ के नाम से जाना जाता है। गोपीनाथ मंदिर परिसर में स्थापित यह त्रिशूल भगवान शिव के प्रति आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ प्राचीन उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास का भी एक प्रमुख स्रोत है। इस पर नागवंशीय शासक गणपति नाग तथा नेपाल के मल्ल शासक अशोकचल्ल से संबंधित प्रशस्ति लेख उत्कीर्ण हैं। इन अभिलेखों से छठी–सातवीं शताब्दी में नागवंश की उपस्थिति तथा बारहवीं शताब्दी के उत्तरार्ध में अशोकचल्ल की गतिविधियों की जानकारी मिलती है।
प्रमुख तथ्य
- चमोली में स्थित रूद्रशिव के मंदिर परिसर से प्राप्त हुआ।
- इसमें मुख्य रूप से दो अभिलेख मौजूद हैं एक अभिलेख नागवंशीय नेपाल का मल्ल राजा गणपति नाग तथा दूसरा अभिलेख अशोकचल्ल रखा है।
- यह अभिलेख संस्कृत भाषा व दक्षिण ब्राह्मी लिपि में लिखा गया है।
- यह अभिलेख छठी सातवीं शताब्दी से संबंधित है.
- लगभग छठी सदी (AD) गणपति नाग गोपेश्वर आया था और उसने अपनी विजय के उपलक्ष में अभिलेख युक्त एक विशाल त्रिशूल की स्थापना की।
- इस अभिलेख में चार नागवंशी राजाओं का वर्णन मिलता है- स्कंदनाग,विभूनाग,अंशु नाग, गणपति नाग।
- गणपति नाग उत्तरी नाग वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक प्रतीत होता है
- यामुन प्रदेश में यदुओं का अस्तित्व मिटाने में नाक शक्ति का ही हाथ रहा है।
- 12वीं शती ईसवी के अंतिम दशक में पश्चिमी नेपाल से अशोकचल्ल भी अपने विजय अभियान में यहां तक पहुंचा था।
- अशोकचल्ल ने इसी त्रिशूल के उपरिभाग में अपना अभिलेख उत्कीर्ण करवाया जिसमें लिखा है कि उसने यहां पर सामंतो का सम्मेलन किया।
अशोकचल्ल
- अशोकचल्ल के गोपेश्वर अभिलेख में उसे परम भट्टारक महाराजाधिराज लिखा गया है
- अशोकचल्ल बौद्ध धर्म की महायान शाखा को मानता था।
- अशोकचल्ल ने गोपेश्वर में अपने लिए पदपाद नामक राज प्रसाद बनवाया।इस अवसर पर उसने भूमि दान व भोज किये एवं अपने अधीन राजा को बुलाकर सम्मेलन किया।
- अशोकचल्ल एक उच्च कोटि का कवि भी था उसने नाट्यशास्त्र पर ‘नृत्याध्याय’ नामक ग्रंथ की रचना भी की थी।
- अशोकचल्ल/मल्ल कत्यूरी वंश की मल्ल शाखा का 18वां शासक था जिसे अस्कोट से प्राप्त कत्यूरी वंशावली के अनुसार 17 वे राजा अशाल देव का पुत्र अशोक देव कहा गया है। इसके लिए अभिलेखों में अशोकचल्ल व अपनी कृति ‘नृत्याध्याय’ में अशोकमल्ल कहा गया है।
- अशोकचल्ल को सवा लाख शिखर वाले खशदेश का राजाधिराज कहा गया है।
निष्कर्ष
गोपेश्वर का त्रिशूल उत्तराखंड की धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत का एक विशिष्ट प्रतीक है। गणपति नाग के अभिलेख से नागवंश की उपस्थिति तथा शक्ति स्तंभ की स्थापना की जानकारी मिलती है, जबकि अशोकचल्ल का अभिलेख बारहवीं शताब्दी के उत्तरार्ध में गढ़वाल क्षेत्र में हुए विजय अभियानों और राजनीतिक सम्मेलनों का परिचय देता है। इस प्रकार एक ही स्मारक पर अलग-अलग कालखंडों के अभिलेख उत्कीर्ण होने से उत्तराखंड के प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास की महत्त्वपूर्ण कड़ियाँ सामने आती हैं। गोपेश्वर का यह त्रिशूल धार्मिक महत्त्व के साथ-साथ अभिलेखीय साक्ष्य, पुरातत्त्व और क्षेत्रीय इतिहास के अध्ययन के लिए भी अत्यंत मूल्यवान है।