राजा रुद्रचंद भाग -2

  • सीरा विजय की स्मृति में रुद्रचंद ने थल में शिव मंदिर की स्थापना कराई।
  • सीरा (डीडीहाट) से प्राप्त भूमि दस्तावेजों में रुद्रचंद की विजय तथा उनके द्वारा भूमि के व्यवस्थित बंदोबस्त का उल्लेख मिलता है।
  • रुद्रचंद ने पुरुष पंत की सहायता से अस्कोट, दारमा और जोहार क्षेत्रों पर भी अपना प्रभाव स्थापित किया।
  • सीरा विजय के बाद अस्कोट, दारमा और जोहार रुद्रचंद के अधीन आ गए, जबकि व्यास-चौदास की घाटियाँ जुमला राज्य के अधीन बनी रहीं।
  • रुद्रचंद के समय बधानगढ़ का युद्ध हुआ। इसकी तिथि के संबंध में मतभेद है—वॉल्टन ने 1581 ई., जबकि शिव प्रसाद डबराल ने 1590–91 ई. माना है।
  • यह युद्ध चमोली-बागेश्वर सीमा के ग्वालदम क्षेत्र में हुआ था, इसलिए इसे ग्वालदम का युद्ध भी कहा जाता है।
  • बधानगढ़/ग्वालदम का युद्ध परमार राजा बलभद्रशाह और चंद राजा रुद्रचंद के बीच हुआ।
  • इस युद्ध में कत्यूरी शासक सुकालदेव ने बलभद्रशाह का साथ दिया।
  • युद्ध में सुकालदेव ने रुद्रचंद के वीर सेनापति पुरुष पंत की हत्या कर दी।
  • पुरुष पंत की मृत्यु से दुखी रुद्रचंद ने बाद में बैजनाथ के युद्ध में सुकालदेव को पराजित कर मार दिया
  • गढ़वाल के साथ संघर्ष रुद्रचंद के लिए इस दृष्टि से हानिकारक रहा कि उन्हें अपने योग्य एवं वीर सेनापति पुरुष पंत को खोना पड़ा।
  • तराई में प्रशासन को व्यवस्थित करने के लिए रुद्रचंद ने रुद्रपुर नगर की स्थापना की।
  • उन्होंने अल्मोड़ा में मल्ला महल किले का निर्माण करवाया और उसके भीतर रामशिला मंदिर बनवाया।
  • रुद्रचंद स्वयं विद्वान थे तथा विद्वानों के आश्रयदाता भी थे।
  • उनके समय में ‘श्येन शास्त्र’, ‘त्रैवर्णिक धर्म निर्णय’, ‘यायातिचरित्रम्’ तथा ‘उषारागोदय’ जैसे ग्रंथों की रचना हुई।
  • ‘श्येन शास्त्र’ पक्षी-आखेट से संबंधित ग्रंथ था।
  • रुद्रचंद ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार को विशेष प्रोत्साहन दिया।
  • उन्होंने युवाओं को राजकीय खर्च पर संस्कृत शिक्षा के लिए काशी और कश्मीर भेजा तथा अल्मोड़ा में भी संस्कृत शिक्षा की व्यवस्था की।
  • रुद्रचंद ने राजस्व व्यवस्था में सुधार के लिए भूमि की पैमाइश तथा भू-कर का निर्धारण करवाया।
  • इस कार्य में उनके नेत्रहीन पुत्र कुँवर शक्तिसिंह ने सहायता की।
  • डॉ. श्यामलाल के अनुसार, रुद्रचंद ने नई सामाजिक व्यवस्था स्थापित करने का प्रयास किया और इसके लिए ‘त्रैवर्णिक धर्म-निर्णय’ की रचना करवाई।
  • इस व्यवस्था में ब्राह्मणों के गोत्र एवं पारस्परिक संबंधों का निर्धारण किया गया तथा विभिन्न ब्राह्मण वर्गों की व्यवस्था की गई।
  • कुमाऊँ में चौथानी, पचबिडिये/तिथानी तथा हलिये या पितलिये ब्राह्मणों के वर्गों का उल्लेख मिलता है।
  • रुद्रचंद के समय गुरु, पुरोहित, वेद, पौराणिक, सईस, राजकोली, पहरी, बाजदार, बजनिया तथा टम्टा आदि विभिन्न पद निर्धारित किए गए।
  • टम्टा ताम्रपत्रों के निर्माण एवं उत्कीर्णन से संबंधित कार्य करते थे।
  • सईस, साहू और रंतगली आदि के लिए गाँव-गाँव में अनाज अथवा अन्य रूप में दस्तूर निर्धारित किए गए।
  • ओलावृष्टि के समय थाली बजाकर लोगों को सावधान करने वाले ‘ओली ब्राह्मणों’ का वर्ग बनाया गया और उनके लिए भी गाँवों से अनाज के रूप में दस्तूर निर्धारित किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *